Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन खोर्द्धा इकाई ने मनाया तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती

भुवनेश्वरः22 सितंबरःअशोक पाण्डेयः
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन खोर्द्धा इकाई ने अध्यक्ष राजेश केजरीवाल तथा सचिव मुन्नालाल अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ राजधानी भुवनेश्वर में मनाई। 22 सितंबर को स्थानीय जयदेवभवन में समापन समारोह में सायंकाल बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम(फेंसी ड्रेस में) अलग-अलग अभिनय प्रस्तुत किये। वहीं आमंत्रित गायक संजय शर्मा ने अपनी गायकी से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी तथा महाप्रभु जगन्नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा परम्परागत दीपप्रज्ज्वलन के साथ हुआ।गौरतलब है कि तीन दिवसीय इस आयोजन में मेराथन, खेलकूद, प्रश्नमंच,रंगोली के साथ-साथ अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।गौरतलब है कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि ओड़िशा विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाढ़ी थीं। मारवाड़ी सोसायटी के अध्यक्ष संजय लाठ जो अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ,खोर्द्धा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष थे उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि आयोजन अभूतपूर्व रहा। उन्होंने इकाई के सभी सदस्यों को इसके लिए साधुवाद दिया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password