Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

ओड़िया कादंबिनी मासिक पत्रिका का सरपंच विशेषांक का लोकार्पण 7 मार्च को

डॉक्टर इति सामंत संपादिका,ओड़िया कादंबिनी

अशोक पाण्डेय ,संपादक :आलोकपुरुष .इन
4 मार्च, 2021
कादंबिनी मीडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा की सबसे लोकप्रिय उड़िया मासिक पत्रिका कादंबिनी का मार्च विशेषांक का लोकार्पण 7 मार्च को कीट कन्वेंशन हॉल में 11:00 बजे होगा ।कादंबिनी मासिक पत्रिका की
संपादिका डॉक्टर इति सामंत हैं जो ओडिशा की एक जानी-मानीओड़िया लेखिका  हैं। कादंबिनी के गत वर्ष मार्च विशेषाक के रूप में तेजाब छिड़ककर महिलाओं की हत्या विशेषांक को पाठकों ने खूब सराहा था । इसी प्रकार डॉक्टर इति सामंत ने क्रांतिधारा जैसी कहानी लिखकर अपनी लोकप्रियता को अपने ओड़िया पाठकों के बीच विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उनके अनुसार भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब सरपंच की महत्ता को स्वीकार करते हुए भारत के सभी सरपंचों को विशेषाधिकार देने की बात कही थी ,उसके  2 साल पूर्व ही कादंबिनी पत्रिका में सरपंचों की अहम भूमिका के विषय में लिखा जा चुका था ।आगामी 7 मार्च को कीट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित होने वाले लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप से  उड़ीसा प्रदेश की सभी महिला सरपंचों  को आमंत्रित किया गया है।
डॉक्टर इति सामंत के अनुसार 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखकर 7 मार्च को  आमंत्रित मेहमानो में केवल महिलाएं  ही होंगी। गौरतलब है कि  2000 से लेकर अब तक कादंबिनी ओड़िया मैगजीन किन्नर विशेषांक ,आदिवासी विशेषांक, भारत की नई शिक्षा नीति ,  रथयात्रा से लेकर जगन्नाथ संस्कृति के अनेक विशेषांक , ओडिशा की कला ,संस्कृति और साहित्य ,
 ओडिशा के महापुरुष ,स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी ,फिल्म जगत के जाने-माने अदाकार और कीट नन्हींपरी विशेषांक आदि प्रकाशित कर चुकी है।
 7 मार्च  के लोकार्पण समारोह में मुख्य तिथि और सम्मानित अतिथि के रूप में महिलाएं ही मंचासीन होंगी और श्रोता भी महिलाएं ही होंगी।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password