Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डाo भावना जैन को तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर की तरफ से प्रेरणा सम्मान दिया गया।

स्थानीय तेरापंथ भवन में आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर ने सांयकाल 5 बजे से कार्यक्रम रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। अध्यक्षा श्रीमती मुन्नी बेताला ने मुख्य अतिथि तथा सभी का स्वागत किया।साध्वी प्रमुखा श्री जी के मंगल संदेश का वाचन मंत्री श्रीमती प्रेम सेठिया ने किया ।डाo श्रीमती भावना जैन का परिचय कन्या मंडल की सुश्री प्रेक्षा बेताला ने दिया। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन मंडल की सहमंत्री श्रीमती संतोष सेठिया के किया। डाo प्रेरणा जैन को मंडल की तरफ से वैश्विक महामारी कोरोना के समय सोम अस्पताल में अथक सेवा के लिए प्रेरणा सम्मान दिया गया। डाo जैन ने अपने विचार रखे। उनके द्वारा दी गई सेवाएं सभी के लिए प्रेरणा दायक है। मंडल की सघंठन मंत्री श्रीमती नयन तारा सुखाणी ने महिला दिवस पर कविता पाठ किया। कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती विनिता दधोङिया ने अपना वक्तव्य रखा। तथा कन्या मंडल की कन्याओं ने रौचक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रश्मि बेताला ने किया ।धन्यवाद ज्ञापन मंडल की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सोनु गोलछा ने किया। अंत में संघान उपाध्यक्षा श्रीमती मधु गिङीया, सहमंत्री श्रीमती संतोष चोरङिया तथा श्रीमती सीमा बेताला ने किया।
पर्यावरण की समस्याओं से बचने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का महाअभियान-जग्रति-के तहत एक पोस्टर का अनावरण किया गया। – पहचान जैन श्रावक की – पुस्तिका पर आधारित प्रतियोगिता प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमिता खटेङ ने उपरोक्त कार्यक्रम में पुरी सहभागिता निभाई।
तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password