

भुवनेश्वरः27फरवरीःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय झारपाड़ा श्रीश्याममंदिर में तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव चल रहा है जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं।26 फरवरी की शाम में भजन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कोलकाता से पधारे मशहूर भजन गायक गोपाल पड़िहार का स्वागत सुरेश कुमार अग्रवाल,सचिव,श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट ने किया। अवसर पर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने सपत्नीक बाबा के दरबार में माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया।मंदिर के पुजारियों में नंदू पण्डित,सत्यम मिश्रा पण्डित और शुभ झा पण्डितों ने आगत भक्तों को विधिवत बाबा खाटूनरेश के दर्शन कराये। भजनगायक गोपाल पड़िहार ने पितरों से लेकर गणेश भगवान,श्रीश्याम बाबा,शंकर भगवान,जगन्नाथ भगवान,माता पार्वती समेत अनेक राजस्थानी भजन गाकर सभी के दिल जीत लिया। इसप्रकार आयोजन की पहली रात भजन गायक गोपाल पड़िहार के नाम रहा। अंत में बाबा की आरती हुई और सभी ने प्रसादसेवन किया।अशोक पाण्डेय








