भुवनेश्वरः31अगस्तःअशोक पाण्डेयः
31अगस्त को आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय,मुण्डली,कटक के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणेश पूजा। पूजा में लगभग 450 बच्चे तथा उनके शिक्षकों ने हिस्सा लिया।विद्यावय के प्राचार्य रामराज सिंह ने बताया कि यह पूजा बच्चों के मन में आध्यात्मिक विचारों तथा ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति-भाव को विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष की जाती है। स्कूल के बच्चों ने बताया कि देवों में प्रथम पूज्य श्री गणेश भगवान हैं जिन्हें विघ्नविनाशक,विवेक,बुद्धि और प्रज्ञा के देवता हैं जिनकी पूजा करने से वे सब होनहार मनते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश पूजा के दिन गणेश जी को लड्डू का भोग लगाया गया और पूरी भक्ति के साथ उनकी सामूहिक पूजा की गई। बच्चों ने भी उस दिन विशेष प्रकार का भोजन किया।
अशोक पाण्डेय
आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय,मुण्डली,कटक के बच्चों ने मनाया गणेश पूजा
