



भुवनेश्वरः29 सितंबरःअशोक पाण्डेयः
अपनी विदेश प्रत्युनियुक्ति के करीब पांच साल बाद स्वदेश आगमन की खुशी में इंजीनियर अनूप-निकोलापति-पत्नी ने अपने बैंगलुरु निवास पर 27 सितंबर को सायंकाल संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ कराया जिसमें सिर्फ महिलाओं ने संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया तथा 28 सितंबर को बैंगलुरु केजगन्नाथ मंदिर में दिन में श्री सत्यनारायण भगवान की विधिवत कथा कहलवाई। मौके पर अनूप के माता-पिता अशोक पाण्डेय तथा आशा पाण्डेय समेत उनके अनेक हित-मित्र सपरिवार उपस्थित थे। सुंदरकाण्ड पाठ नरेन्द्र रस्तोगी के सहयोग से तथा श्री सत्यनारायण कथा गुरुप्रसाद के सहयोग से आयोजित कराया गया।अनूप ने बताया कि वह दोनों धार्मिक आयोजनों से पति-पत्नी अति प्रसन्न हैं।
अशोक पाण्डेय








