Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

ईश्वर और गरीबों से प्रेम करें!

-अशोक पाण्डेय
——————–
एक सज्जन हैं । वे जगन्नाथ भगवान और गरीबों से प्रेम करते हैं। वे दिन रात- अपनी दिनचर्या में भी ईश्वर और गरीबों की सेवा और प्रेम में ही लगे रहते हैं। एक रात उनके सपने में एक देवदूत आये। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने यह सूची आपकी जानकारी के लिए भेजी है। सज्जन ने देवदूत से पूछा कि उस सूची में उसका नाम है या नहीं। देवदूत ने कहा कि नहीं इस सूची में उस सज्जन का नाम नहीं है। देवदूत अंतर्ध्यान हो गया। सज्जन अपने करीबी दोस्तों को सपने की बात बताई और चिंतित होकर कहा कि वह तो ईश्वर और गरीबों की प्रतिपल सेवा और प्रेम के विषय में ही सोचता है। सज्जन के करीबी मित्रों ने कुछ भी नहीं कहा क्योंकि वे न तो ईश्वर से प्रेम करते हैं और न ही गरीबों की ही मदद करते हैं। सज्जन अपने कार्य में व्यस्त हो गये। रात में पुनः देवदूत आये और उन्हें एक सूची दी जिसमें ऊपर लिखा हुआ था यह सूची वह थी जिसमें गरीबों की सेवा करने वाले को ईश्वर बहुत चाहते हैं और उस सूची में उस सज्जन का नाम सबसे ऊपर था। सज्जन की खुशी का ठिकाना न रहा।
मान्यवर,नये वर्ष:2025 में आप भी संकलित भाव से ईश्वर और गरीबों की सेवा करें, प्रेम करें!
-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password