भुवनेश्वर,20नवंबर, अशोक पाण्डेय:
स्थानीय उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय में 20 नवंबर को सायंकाल काव्य संध्या का आयोजन किया गया जिसमें 2022वर्ष को अलविदा किया गया तथा नव वर्ष:2023 का अभिवादन कविता वाचन द्वारा किया गया। कवयित्री मंजुला महंती,कवि डा सुधीर कुमार,कवि विक्रमादित्य सिंह,कवि विनोद कुमार, कवि अनूप अग्रवाल,कवि हरिराम पंसारी और कवि किशन खंडेलवाल ने अपनीअपनी स्वरचित कविताओं का वाचन किया। अलविदा वर्ष से नकारात्मक सोच, व्यक्तिगत आलोचना तथा निंदा रस से बचने नये वर्ष में सकारात्मक सोच के साथ कर्तव्य बोध को अपनाने का नया संदेश था। काव्य संध्या में मुरारीलाल लढानिया की शेरोशायरी आनंदवर्धक रही। वहीं काव्य संध्या में शशि कुमार मीमाणी की प्रस्तुति सराहनीय रही। श्रोता के रूप में शिवकुमार शर्मा, शेषनाथ राय, हेमंत तिवारी,मधु मीमाणी और कमल कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।
अशोक पाण्डेय
उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय द्वारा 2022 को किया गया अलविदा और स्वागत किया गया नव वर्ष:2023 का
