26 अक्टूबर: भुवनेश्वर: अशोक पाण्डेय:
भुनेश्वर के जाने-माने उद्योगपति मोहन कुमार झुनझुनवाला ने 2 सालों के बाद पहली बार अपने देव निवास को बिजली बत्ती की रोशनी से सजाया था जो आने -जाने वालों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।उनके घर के बाहर की बिजली की सजावट,घर के अंदर में लगभग 5000 दीये जले थे। उन्होंने अपने दामाद सपत्नीक समीर मिश्रा के साथ धनतेरस और दीपावली मनाई। गौरतलब है कि करोना के कारण उद्योगपति मोहन कुमार झुनझुनवाला एक तरफ जहां दो साल तक दीवाली नहीं मना पाए वही दो दो बार उनको करोना होगया था। साथ ही साथ वे पक्षाघात के भी शिकार थे। लेकिन इस वर्ष की दीवाली और उसके पूर्व का धनतेरस उनके लिए शुभ रहा।देवनिवास की दीवाली की सजावट और व्यवस्था दूसरों के लिए उदाहरण सिद्ध हुई। भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा उन पर रही कि वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर इस वर्ष की दीवाली हर्षोल्लास के साथ मनाये।
अशोक पाण्डेय
उद्योगपति मोहन झुनझुनवाला की दीवाली पूरे भुवनेश्वर में सबसे आकर्षक और लुभावनी रही
