Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

एकल अभियान तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताः2025 संपन्न

आवश्यकता है वनांचल के उन बच्चों के लिए जो शिक्षा से वंचित हैं वहां पर स्कूल को पहुंचाया जाय और यह कार्य एकल अभियान कर रहा है।ओड़िशा के हजारों एकल विद्यालय भी सराहनीय कार्य कर रहे हैः-
माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ,ओड़िशा प्रदेश

भुवनेश्वर,10फरवरी,अशोक पाण्डेयः
एकल अभियान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताः2025 10 फरवरी को स्थानीय कलिंग स्टेडियम में सुबह संपन्न हो गई। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में ओड़िशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी,सम्मानित अतिथि के रुप में ओड़िय़ा प्रदेश सरकार के खेलमंत्री सूर्यवंशी सूरज,एकल अभियान के अजय अग्रवाल,डॉ ललन कुमार शर्मा,मनसुखलाल सेठिया,विभूति भुषण जेना,दीप कुमार और अनिल बंसल आदि मंचासीन थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष उद्योगपति व रोटेरियन अजय अग्रवाल ने सभी मंचस्थ मेहमानों का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्वागत किया। उन्होंने ओड़िशा की परिपाटी के तहत सबसे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा खेलमंत्री का अभिवादन पुष्पगुच्छ,शॉल तथा स्मृतिचिह्न भेंटकर किया। मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने प्रदेश करकार की ओर से पूरे भारत से आयो सभी खिलाड़ियों,कोचेज,अधिकारियों तथा सहयोगियों का स्वागत ओड़िशा सरकार की ओर से किया। उन्होंने एकल अभियान की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ओड़िशा में हर संभव सहयोग का भी अपनी सरकार की ओर से भरोसा जताया।साथ ही साथओड़िशा में ग्रामीण खेलों को सबसे अधिक बढ़ावा देने की अपनी सरकार की वचनवद्धता तथा भावी योजनाओं को दी जानकारी दी। खेलमंत्री ने भी अपने संबोधन में एकल अभियान के शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल और राममय भारत की परिकल्पना को साकार करने में संलग्न विभिन्न कार्यों की सराहना की।राई गईं जिनमें कुश्ती,कबड्डी,दौड़,योगाभ्यास आदि थीं। ओड़िशा के सुंदरगढ़ की कबड्डी टीम को मुख्यमंत्री ने चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password