भारत के माननीय केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिग-2022 घोषित की जिसके अनुसार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कीट डीम्ड विश्वविद्यालय भारत के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में 20वें स्थान पर आंका गया।गत वर्ष कीट 21वें स्थान पर था।कीट-कीस दो डीम्ड विश्वविद्यालयों के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत ने भारत के माननीय केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में यह बताया कि उनके डीम्ड विश्वविद्यालय कीट की यह उपलब्धि स्लो एण्ड स्टेडी वीन्स दी रेस को चरितार्थ करती है। उनके अनुसार धीरे-धीरे की सतत प्रगति स्थाई होती है। यह कामयाबी कीट- प्रबंधन,उत्कृष्ट तालीम,मेधावी शिक्षण अधिकारियों तथा युवा छात्र-छात्राओं के कठोर परिश्रम का नतीजा है जिन्हें हार्दिक बधाई।
अशोक पाण्डेय