Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

ओड़िया कादंबिनी और कुनी कथा का शारदीय विशेषांक लोकार्पित

भुवनेश्वर,9 अक्टूबर, अशोक पाण्डेय:
स्थानीय वाणी क्षेत्र कीस श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में‌ 9 अक्टूबर को दिन के बारह बजे ओड़िया कादंबिनी और कुनी कथा मासिक पत्रिका लोकार्पित हो गई। गौरतलब है कि इस वर्ष कादम्बिनी अपनी रजत जयंती वर्ष मना रही हैं। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र के उपलक्ष्य में कादम्बिनी का शारदीय विशेषांक लोकार्पित हुआ। अवसर पर कीट -कीस के संस्थापक तथा कादम्बिनी के संरक्षक प्रो अच्युत सामंत, कादम्बिनी की सम्पादिका डॉ इति सामंत, सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ कृष्ण केशव षाड़ंगी आदि मंचासीन थे। स्वागत भाषण दिया प्रो अच्युत सामंत। शारदीय विशेषांक के विषय में विस्तृत जानकारी दी डॉ कृष्ण केशव षाड़ंगी, स्वामी चिदानंद जी महाराज, प्रीति प्रतिभा भोल और प्रज्ञा राउत‌‌। गौरतलब है कि पिछले 25 वर्षों से कादम्बिनी मासिक पत्रिका ओड़िया भाषा,कला, साहित्य, संस्कृति, परम्परा, जगन्नाथ संस्कृति और ओड़िया फिल्म जगत के संरक्षण और विकास में अभूतपूर्व योगदान देती आ रही है। आभार व्यक्त किया डॉ इति सामंत ने। सभी ने अंत में महाप्रसाद सेवन किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password