ओडिशा सरकार ने संजय कुमार सिंह को निर्माण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को आईएएस कैडर में मामूली फेरबदल किया।
सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को निर्माण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव तथा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहने की अनुमति दी गई है।
हार्दिक बधाई!
-अशोक पाण्डेय