Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

ओडिशा के अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह सारणरत्न सम्मान से सम्मानित

भुवनेश्वरः13मईःअशोक पाण्डेयः
बिहार के सारण फिल्म महोत्सव में हाल ही में ओडिशा के अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह को उनके फिल्मी अभिनय के लिए सारणरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार के कला और संस्कृति मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने उन्हें स्मृतिचिह्न,मानपत्र तथा शॉल आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने आयोजक सारण फिल्म महोत्सव समिति के प्रति हार्दिक आभार जताया। गौरतलब है कि अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह बिहार प्रांत के सारण जिले के डुमरी गांव के मूल निवासी हैं जिनका शौक फिल्मों में अभिनय करना भी है। यह अवार्ड श्री सिंह को उनके फिल्म अजब सिंह की गजब कहानी में बेजोड अभिनय के लिए प्रदान किया गया। श्री सिंह ने यह भी बताया कि उनको उनके अभिनय के लिए मिले यह सारणरत्न सम्मान का पूरा श्रेय उनकी स्वर्गीया माताजी बासमती देवी और पिताजी चन्द्रदेव सिंह को जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि भुवनेश्वर से पहले वे मुंबई में संयुक्त आयकर आयुक्त थे और वहां पर भी उन्होंने विकलांगों के हितार्थ बहुत काम किया। वे अबतक लगभग 100 लोगों को नौकरी दे चुके हैं तथा अनेक विकलांगों की सेवा की है। भुवनेश्वर बिस्वास संस्था के अध्यक्ष संजय झा तथा सचिव चन्द्रशेखर सिंह समेत पूरे बिस्वास-परिवार की ओर से अजय कुमार सिंह,अपर आयकर आयुक्त भुवनेश्वर को बहुत-बहुत बधाई।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password