
भुवनेश्वरः27अप्रैलः अशोक पाण्डेयः
भुवनेश्वर स्थित विश्व के सबसे बडे आदिवासी आवासीय विद्यालय कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोसलसाइंसेज,कीस के ओडिशा बोर्ड आफ सेकेण्डरी एडुकेशन की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान रुप में कुल 2220 आदिवासी छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं जबकि सीएचएसइ में कीस के 1230 आदिवासी छात्र-छात्राएं।गौरतलब है कि 28 अप्रैल से सीएचएसइ बोर्ड परीक्षा तथा 29अप्रैल से दसवीं की बोर्ड परीक्षा आरंभ हो रही है।कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को 26अप्रैल को गुडलक किया। परीक्षा में अव्वल आने का गुर सिखाया तथा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी ओर से पेन भेंट किया।
अशोक पाण्डेय








