भुवनेश्वरः7जूनःअशोक पाण्डेयः
गत शुक्रवार को ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने ट्वीटकर दूरदर्शन से 12जुलाई को पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के सीधे प्रसारण के लिए सभी टेलीविजन चैनलों को कमन फीड मुहय्या कराने हेतु तैयार रहने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि दूरदर्शन भारत का सबसे बडा पब्लिक ब्राडकास्टर है जो लगभग तीन दशकों से पुरी में भगवान जगन्नाथ की आषाढ शुक्ल द्वितीया को अनुष्ठित होनेवाली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का सीधा प्रसारण पुरी बडदाण्ड से करते आ रहा है। ट्वीट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोविद-19 दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत 24जून को देवस्नानपूर्णिमा, 12जुलाई को रथयात्रा, 20जुलाई,2021 को बाहुडा यात्रा,21जुलाई को सोना वेष,22जुलाई को अधरपडा तथा 23जुलाई को नीलाद्रि विजय के सीधे प्रसारण हेतु दूरदर्शन को सभी टेलीविजन चैनलों को कमन फीड मुहय्या कराने हेतु तैयार रहने का आग्रह किया गया है। गत वर्षः2020 की रथयात्रा में भी कोविद-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए दूरदर्शन ने अपनी यह जिम्मेदारी वखूबी निभाई थी।अब यह देखना बडा ही दिलचस्प होगा कि आगामी 12जुलाई को जगन्नाथ भगवान की कृपा से विश्व के करोडों जगन्नाथभक्त अपने घर बैठे रथारुढ भगवान जगन्नाथ समेत चतुर्धा देवविग्रहों के पावन दर्शन रथयात्रा के सीधे प्रसारण के माध्यम से किसप्रकार कर पाते हैं तथा अपने मानवजीवन को सार्थक बना पाते हैं।
अशोक पाण्डेय