-अशोक पाण्डेय.
सनातनी शाश्वत परम्परा के अनुसार हिन्दू पंचांग का आठवा महीना सभी बारह महीनों में से पवित्रतम महीना माना जाता है।यह महीना सूर्य की प्रथम किरणों के साथ सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।यह महीना पवित्रता, स्वच्छता, शुभता आदि का संदेशवाहक है। इस महीने में पवित्र नदी स्नान करने ,विष्णु ,लक्ष्मी- नारायण, शालीग्राम पूजन,पुराण कथा श्रवण और दान-पुण्य का पवित्रतम महीना है। यह महीना आज अर्थात् 18 अक्टूबर,24 से आरंभ हो रहा है और अगले 15 नवंबर,24 तक रहेगा। कार्तिक महीने में धनलक्ष्मी घर घर घूमती हैं और धन- सुख प्रदान करती हैं। ओड़िशा की सांस्कृतिक नगरी पुरी में इस महीने का लौकिक धार्मिक महत्त्व जगन्नाथ मंदिर में देखने को मिलता है। आपसे विनम्र निवेदन यह है कि आप भी कार्तिक माह में प्रतिदिन पवित्र स्नान करें! शालीग्राम की पूजा तुलसी दल से करें! घर में तुलसी का पौधा लगाएं! तुलसी के पौधे के पास घी के दीये जलाएं! भागवत पुराण के साथ-साथ स्कंद पुराण कथा का श्रवण करें! माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें! दीपदान करें!दान – दक्षिणा दें! इस माह में खुले हृदय से दान देना सबसे अधिक फलदायी माना गया है।
-अशोक पाण्डेय
