Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

कीट -कीस के संस्थापक महान् शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ अच्युत सामंत को JECRC विश्वविद्यालय द्वारा 70वीं मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

भुवनेश्वर, 3 जनवरी:
शिक्षा, समाजसेवा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके अथक योगदान के लिए एक और महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में कीट -कीस एवं K कीम्स के संस्थापक प्रोफेसर डॉ.अच्युत सामंत को JECRC विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान) द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान 3 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय के 9वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में के दिया गया। JECRC विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री ओ. पी. अग्रवाल ने अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रोफेसर डॉ. समंत को यह मानद उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. सामंत ने मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण भी दिया। 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय JECRC फाउंडेशन एक द्वि-शाखीय शैक्षणिक संस्थान है जिसमें 25,000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. अच्युत सामंत को देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई 70वीं मानद डॉक्टरेट है, जो शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों के सशक्तीकरण में उनके अतुलनीय योगदान को पुनः रेखांकित करता है। प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने इस सम्मान के लिए JECRC विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा बताया।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password