Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

कीट देगा सालीपुर के कस्तूरबा गांधी नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के छात्रों को शैक्षिक सहायता

ओड़िआ राज पर्व के पहले दिन प्रो अच्युत सामंत ने ट्रस्ट का दौरा करने के दौरान की यह घोषणा

सालीपुर, 14.6: कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) ने कटक जिले के कस्तूरबा गांधी नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट, सत्यभामापुर, सालीपुर के छात्रों को शैक्षिक सहायता प्रदान करेगा । इससे पहले 17 मई को इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर कीट- कीस के संस्थापक प्रो. अच्युत सामंत ने कस्तूरबा ट्रस्ट का दौरा किया था। इस मौके पर प्रो. सामंत ने ट्रस्ट के छात्रों को कीट में नि:शुल्क उच्च शिक्षा देने का वादा किया था। आज ओड़िआ राज पर्व के पहले दिन प्रो. सामंत ने ट्रस्ट का दौरा किया और यहां छात्रों के साथ रज उत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को भुवनेश्वर से अपने द्वारा लाए गए फल और नए कपड़े छात्रों को बांटे। प्रो. सामंत ने ट्रस्ट परिसर में मधुबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। वायदे के मुताबिक प्रो. सामंत ने कीट पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए ट्रस्ट की ओर से मैट्रिक पास किए 3 छात्रों के नामों की घोषणा की। ये छात्र कीट में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई करेंगे। उनकी पढ़ाई का सारा खर्च कीट द्वारा वहन किया जाएगा। प्रो. सामंत ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर कीट पढ़ाई के लिए जरूरी सहयोग भी देगा। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव संध्यारानी मल्लिक सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कीट अधिकारियों द्वारा इस ऐतिहासिक पहल की व्यापक रूप से सराहना की गई ।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password