Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर द्वारा आयोजित हिन्दी पखवाड़ा संपन्न

भुवनेश्वर:29सितंबर: अशोक पाण्डेय
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर द्वारा 14 सितंबर से 29 सितंबर तक राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा आयोजित किया गया जिसका समापन समारोह आज सायंकाल संस्थान के सभागार में हुआ। समारोह के‌ मुख्य अतिथि डा अजय पटनायक हिन्दी प्रोफेसर तथा सम्मानित अतिथि अशोक पाण्डेय, हिन्दी विद्वान थे। संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर पी सी अग्रवाल ने आमंत्रित मेहमानों का स्वागत किया तथा आयोजन के उद्देश्य को बताया। अपने संबोधन में अशोक पाण्डेय ने बताया कि यह संस्थान राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के क्रम में हिन्दी तथा अहिन्दी समूह की कुल 14 स्पर्धाओं को पखवाड़े के दौरान आयोजित किया। यह एक सराहनीय प्रयास है। ओडिशा में भी हिन्दी जनसंपर्क की भाषा के रूप में सरलता के साथ बोली जाती है जो एक शुभ संकेत है। संस्थान में‌ भारत के पूर्वी राज्यों के सैकड़ों युवा युवती हिन्दी में ही बातचीत करते हैं। हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान बन चुकी है।इसे सामूहिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए। डाक्टर अजय पटनायक ने बताया कि ओडिशा में हिन्दी का भविष्य उज्ज्वल है। हमें अपनी मातृभाषा ओड़िया और जन सम्पर्क भाषा दोनों का सम्मान और अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। प्रोफेसर पी सी अग्रवाल ने बताया कि हिन्दी हमारी सामासिक एकता को मजबूत करती है। संस्थान की डीन डॉ संध्या रानी साहू ने बताया कि संस्थान में वे बोलचाल के साथ साथ कार्यालय के काम में भी हिन्दी का प्रयोग आसानी के साथ करतीं हैं। अवसर पर आयोजित हिन्दी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन पंकज मिश्रा ने किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password