भुवनेश्वरः12नवंबरःअशोक पाण्डेयः
12नवंबर को भुवनेश्वर के घर-घर में आयोजित आस्था का चार दिलसीय महापर्व छठ भगवान भास्कर देव को भोर के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। समस्त वर्तधारियों ने अपने-अपने घर की छत और घर के प्रांगण में बने जलकुण्डों के समीप अपना-अपना अखण्ड व्रत तोडा। स्थानीय बरमुण्डा में छठ कर रहीं श्रीमती छाया देवी ने अपना निरजला अखण्ड व्रत तोडा और पारन किया। उसके उपरांत सभी को छठ का ठेकुआ प्रसाद आदर सहित प्रदान किया। भोर में उपस्थित मेहमानों में बिहारी,यूपी और ओडिशा के अनेक आस्थावान छठ परमेश्वरी भक्तगण ठेकुआ प्रसाद पाकर अपने जीवन को धन्य कर लिये। वहीं कटक जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री रामराज सिंह ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वयं सपत्नीक छठ व्रत किया और ठेकुआ प्रसाद अपने हित-मित्रों आदि को वितरित किया।
अशोक पाण्डेय
चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न नवोदय विद्यालय, मुण्डली के प्राचार्य श्री रामराज सिंह ने सपत्नीक इस वर्ष भी छठ किया
