24 सितंबर
आज 24 सितंबर है। आज श्री आनंद कुमार पाण्डेय सपरिवार अपना जन्मदिन तंजानिया में मना रहे हैं जहां पर वे फिलहाल कार्यरत हैं।श्री आनंद कुमार पाण्डेय अशोक पाण्डेय,राष्ट्रपति पुरस्कारप्राप्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन के एक अवकाशप्राप्त प्राचार्य हैं।अनन्य जगन्नाथ भक्त अशोक पाण्डेय के दो बेटे हैं-इंजीनियर अनुप कुमार पाण्डेय जो अभी बेल्जियम में इंजीनियर पद पर प्रतिनियुक्त हैं और दूसरे आनंद कुमार पाण्डेय जो तंजानिया में पिछले कुछ महीनों से डेनमार्क की एक कंपनी में वरिष्ठ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आनंद की पत्नी श्रीमती ज्योति पाण्डेय,बैगलुरु के एक कॉलेज में कंप्यूटर प्राध्यापिका थीं जो फिलहाल तंजानिया से ऑनलाइन ट्यूशन लेती हैं। आनंद की दो बेटियां हैं-कश्वी पाण्डेय और रोमी पाण्डेय। कश्वी तानजानिया के इण्डिय स्कूल में पढ़ती हैं जबकि रोमी घर के सारे सामानों को तितर-बितरकर अपनी मां ज्योति को पढ़ाती रहती है और अपने पिताश्री आनंद की गोद में खेलती नजर आती है। सबसे अनोखी बात अनुप और आनंद के विषय में यह है कि दोनों का जन्म सितंबर का ही है। अनुप का जन्म 14 सितंबर,हिन्दी दिवस के दिन का है जबकि आनंद का जन्म 24 सितंबर राष्ट्रीय बेटी दिवस के दिन का है। एक और रोचक बात अनुप और आनंद को संतान के रुप में बेटियां(लक्ष्मीजी) ही हैं। अनुप की बेटी कीर्तिका पाण्डेय है जबकि आनंद की कश्वी पाण्डेय तथा रोमी पाण्डेय हैं। एक समय था जब अनुप-आनंद मॉस्को(जहां पर उनके पिताश्री अशोक पाण्डेय भारतीय राजदूतावास में कार्यरत थे।) में बहुत ही खर्चीले स्वभाव के थे। दोनों जब भारत वापस लौटे तो अनुप का खर्चा तो कम हो गया लेकिन आनंद के खर्च करने की आदत ज्यों की त्यों रही। आनंद ने कई शहरों जैसेः पुरी, जाजपुर(ओड़िशा), मुंबई,जम्मू,कुबैत और बैगलुरु में सफलतापूर्वक काम किया क्योंकि वह कीट डीम्ड विश्वविद्यालय,भुवनेश्वर से एमबीए किया था जो एशिया का एक नामी विश्वविद्यालय है। लेकिन जब से आनंद का विवाह ज्योति के संग हुआ तब से वह खर्चीला कम हो गया है।आनंद के लिए आनंद की सबसे बड़ी बात यह हो गई है कि वह अपनी जिम्मेदारी को अब वखूबी निभा रहा है।आज उसके जन्मदिन पर उसके पिताजी अशोक पाण्डेय,माताजी श्रीमती आशा पाण्डेय,बड़े भाई अनुप पाण्डेय के साथ-साथ गोपभरवली,बक्सर,बिहार के समस्त पाण्डेय-परिवार के सदस्यगण आनंद को हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं। वहीं आनंद के ससुराल से भी ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वर-पुजारी परिवार के श्री गोविंदजी पाण्डेय संग सभी पाण्डेय-परिवार आनंद को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई बोल रहे हैं। अशोक पाण्डेय की ओर से एकबार फिर आनंद के सपरिवार सानंद,खुशहाल और शतायु होने की प्रार्थना महाप्रभु जगन्नाथ जी से और आशीर्वाद।
जन्मदिन विशेष आलेखः श्री आनंद कुमार पाण्डेय
