17सितंबर,2025
श्री गजानंद शर्मा लिंगराज ग्रेनाइट वाले का आज जन्मदिन है।कंपनी के प्रबंधनिदेशक गजानंद जी का पैतृक प्रदेश-हरियाणा,जिलाःसिरसा, गांवःइलेनाबाद है जहां से उनका आत्मीय लगाव आज भी है। वे 2000 में भुवनेश्वर आये।गजानंदजी लंबे-पतले,हंसमुख और उदार मन के कारोबारी हैं।भुवनेश्वर में ग्रेनाइट के उनके दो शोरुम हैं और दोनों ही शोरुम राजधानी के सबसे बड़े व अत्याधुनिक शोरुम हैं। वे मारवाड़ी सोसायटी,भुवनेश्वर के एक सक्रिय सदस्य हैं,राष्ट्रीय कवि संगम के ओड़िशा प्रांतीय अध्यक्ष रह चुके हैं,फ्रेण्ड्स आफ ट्राइवल सोसायटी,भुवनेश्वर चाप्टर के वे एक सक्रिय पदाधिकारी हैं तथा वृक्षारोपण अभियान के सक्रिय प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं।स्थानीय परशुराम मित्रमण्डल से जुड़े गजानंदजी ओडिशा के महेन्द्रगिरि पर जहां पर कभी भगवान परशुराम तपस्या किया करते थे,उसे वे अपने संगठन की ओर से भारत का एक नामी पर्यटन स्थल बनाने में लगे हुए हैं।इस सिलसिले में वे अपनी टीम के साथ भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू से भी मिल चुके हैं। श्री गजानंदजी का परिवार एक खुशहाल परिवार है।श्री गजानंदजी की वास्तविक प्रेरणा उनकी पत्नी और उनके लाड़ले बेटा-बेटी हैं। वे सभी के दुख के वक्त खड़े रहते हैं। उनका बेटा अपना ग्रेनाइट का कारोबार शौक से संभालता है।स्थानीय मारवाड़ी समुदाय को गजानंदजी के सामाजिक दायित्वों पर नाज है। इसीलिए उनको उनके जन्मदिन पर सभी हैप्पी बर्थडे बोलते हैं।
जन्मदिन विशेष आलेखः









