भुवनेश्वर, 4जुलाई: प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिग 2023 में, कीट यूनिवर्सिटी को भारतीय विश्वविद्यालयों में 12वां स्थान दिया गया है जबकि कीट डीम्ड यूनिवर्सिटी को वैश्विक स्तर पर 151 से 200वीं रैंकिंग मिली है। हाल ही में प्रकाशित टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिग 2023 में, कीट को भारतीय विश्वविद्यालयों में 13वां और पूरे एशिया में 147वां स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि कीट डीम्ड यूनिवर्सिटी 25 साल पुरानी संस्था और 19 साल पुरानी यूनिवर्सिटी है, लेकिन अब यह भारत में 50 साल से अधिक पुराने विश्वविद्यालयों का पर्याय बन गई है। यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा शिक्षण, अनुसंधान उपलब्धि, उद्धरण प्रभाव, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण, उद्योग आय आदि जैसे अनेक मानदंडों के आधार पर की जाती है। कीट की इस सफलता के लिए कीट के सभी संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने संस्थापक प्रो अच्युत के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि कीट की उल्लेखनीय सफलता के पीछे प्रो अच्युत सामंत की दूरदृष्टि और समर्पण आदि की प्रमुख भूमिका की है।
टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी के घोषित रैंकिंग में 12वीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय यूनिवर्सिटी के स्थान पर कीट डीम्ड विश्वविद्यालय भुवनेश्वर









