Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

डॉ शंकर लाल पुरोहित ने आनंद पुरोहित, अध्यक्ष, परशुराम मित्र मंडल भुवनेश्वर को किया सम्मानित

भुवनेश्वर:20जुलाई: अशोक पाण्डेय
डॉ शंकर लाल पुरोहित हिंदी के जाने-माने विद्वान, अनुवादक, लेखक और अनेकानेक हिंदी पत्रिकाओं के सम्पादक ने हाल ही में परशुराम मित्र मंडल, भुवनेश्वर के नए अध्यक्ष बने आनंद पुरोहित को सम्मानित किया। गौरतलब है कि डॉ शंकर लाल पुरोहित कुछ दिनों से अपनी शारीरिक अस्वस्थता के कारण हैदराबाद में रहते हैं जो परशुराम मित्र मंडल, भुवनेश्वर के मुख्य परामर्शदाता भी हैं, अपने भुवनेश्वर आगमन के उपरांत आनंद पुरोहित को अपनी ओर से सम्मानित किया तथा उनसे यह आग्रह किया कि वे आने वाला समय में परशुराम मित्र मंडल भुनेश्वर के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएं।उनके कार्यकाल का समय चुनौतीपूर्ण समय होगा । आनंद पुरोहित अपने कुशल नेतृत्व में सामाजिक सेवा के सभी सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएं । वही आनंद पुरोहित ने डॉ शंकर लाल पुरोहित के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह वायदा किया कि वे बाल्यकाल से सेवा- संस्कार से जुड़े हुए समाज सेवी हैं और नई जिम्मेदारी से वे बहुत खुश हैं। वे चाहेंगे कि सभी के सहयोग से परशुराम मित्र मंडल भुवनेश्वर समाज सेवा का एक पर्याय बने ।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password