Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

तेजस्विनी ज्योतिमय कार-यात्रा पर भुवनेश्वर पधारीं 10 महिला पर्यटकों का भारत पर्यटन, भुवनेश्वर द्वारा हुआ भव्य स्वागत

भुवनेश्वरः02अक्तूवरःअशोक पाण्डेयः
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से गत 18सितंबर से कुल 10 महिला कार पर्यटक महिलाओं की टीम अपनी 25दिवसीय तेजस्विनी ज्योतिमय यात्रा पर निकलकर तथा लगभग 10हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पहली अक्तूवर को सायंकाल भुवनेश्वर पधारीं जिनका होटल स्वस्ति ,जनपथ में भव्य स्वागत किया गया। भारत पर्यटन भुवनेश्वर की सहायक निदेशिका श्रीमती रश्मि सोनिया तिर्की ने उन्हें ओडिशा के स्वागत-सत्कार परम्परा के तहत भव्य स्वागत किया। अपने आव-भगत से प्रसन्न महिला पर्यटकों ने बताया कि ओडिशा की कला,संस्कृति तथा पर्यटनस्थल काफी अच्छे तथा दर्शनीय हैं। यहां के पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई भी उत्कृष्ट है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ओडिशा के बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, कटक,भुवनेश्वर, पुरी,चिलिका तथा ब्रह्मपुर आदि पर्यटन स्थलों की कुल लगभग 2000 किलोमीटर की यात्रा वे तय करेंगी। श्रीमती रश्मि सोनिया तिर्की ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय अपने अभियानः देखो अपना देश तथा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारत के जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना चाहता है कि – “भारत में महिला-पर्यटक सुरक्षित हैं। यहां पर महिला सशक्तिकारण है तथा यहां के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।“ उनके अनुसार 18सितंबर से आरंभ यह महिलाओं की कार-यात्रा 13अक्तूवर तक चलेगी। इनका लक्ष्य इस यात्रा के माध्यम से भारत के कुल 24 ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों की यात्रा करना है।सच तो यह भी है कि भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय नई सदी में महिला पर्यटकों को अधिक से अधिक पर्यटन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password