
भुवनेश्वर,11जनवरी, अशोक पाण्डेय:
स्थानीय तेरापंथ भवन के प्रथम तल पर 8 -11 जनवरी तक कथा व्यास स्वामी प्रीतम शरण जी महाराज द्वारा प्रतिदिन अपराह्न 4-8 बजे तक भागवत कथा हुई। कथा के अंतिम दिवस पर सुदामा चरित की करूण कथा व्यास जी ने सुनाई। भजन गायकी टोली और विभिन्न प्रसंगों की झांकियां हृदयग्राही रहीं। कथा व्यास स्वामी प्रीतम शरण जी महाराज ने बताया कि कथा श्रोता बड़े ही अनुशासित थे।
अशोक पाण्डेय









