Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

नेहरू युवा केन्द्र भुवनेश्वर द्वारा 14वां जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम उद्घाटित

भुवनेश्वर:14फरवरी: अशोक पाण्डेय:

12 फरवरी को कीट चेस हॉल में 14वे आदिवासी युवा विचार आदन-प्रदान कार्यक्रम 12 फरवरी को उद्घाटित हो गया। 18 फरवरी तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में 10 जिलों के लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। ये 10 जिले हैं लखीसराय, पश्चिम सिंगभूम, सुकमा, लातेहार, कांकेर, नारायणपुर, गढ़चिरौली, लोहरदगा, राजनांदगांव और गिरिडीह। इन 200 प्रतिभागियों के साथ सी. आर. पी. एफ. के 20 जवान भी सम्मिलित हैं। ये कार्यक्रम गृह मंत्रालय और नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आर. के. शर्मा, पूर्व Head , NCSC-DA, श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मानित अतिथि के रूप में आलोक कु. साहू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लिंक आई हॉस्पिटल और रिसर्च सेन्टर, श्रीमती हनी सिन्हा, क्षेत्रीय महानिदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन पूर्व क्षेत्र, शक्ति स्वरूप सिंह, सह निदेशक एन. वाई. के. एस. ओडिशा, श्री विपिन कुमार, जिला युवा अधिकारी, एन. वाई. के. खुर्दा और डॉ. शेख फैज़ल अली, सी. ओ. ओ. , नोनी बायोटेक लिमिटेड। सभी 200 जनजाति क्षेत्र के प्रतिभागियों को सरकारी योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण जैसे अनेक विषयों पर जानकारी दी जाएगी। वाद – विवाद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार से आये इन प्रतिभागियों को कोणार्क सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके साथ ही ओडिशा की भाषा और संस्कृति से भी अवगत कराया जाएगा।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password