Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

पद्मश्री से अलंकृत ओड़िया कवयित्री डा प्रतिभा शतपथी और ओडिशा आयकर विभाग की अवकाश प्राप्त मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती परमिता शतपथी श्रीमती अंजना भुरा द्वारा सम्मानित

भुवनेश्वर, अशोक पाण्डेय
स्थानीय उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय में ओडिशा की सुविख्यात कवयित्री तथा पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती प्रतिभा शतपथी तथा केंद्रीय साहित्य अकादमी से सम्मानित एवं ओडिशा आयकर विभाग की अवकाश प्राप्त प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर, श्रीमती पारमिता शतपथी को सम्मानित किया श्रीमती अंजना भुरा ने। गौरतलब है कि प्रभात प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित, लेखिका श्रीमती पारमिता सत्पथी जी की हिंदी पुस्तक *’स्मरे नित्यम्’* की समीक्षा की गई। इन दोनों महान विभूतियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में वाचनालय के मुख्य संरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा की पत्नी श्रीमती अंजना भुरा ने अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कमला नेहरू कालेज की हिन्दी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. वेदुला रामालक्ष्मी ने कार्यक्रम का संचालन किया। अशोक पाण्डेय ने आयोजन की आरंभिक जानकारी दी। अवसर पर सुभाष चन्द्र भुरा,किशन खण्डेलवाल,प्रकाश भुरा, सुशीला , मोनिका के साथ साथ अनेक साहित्यकार और कविगण अवसर पर उपस्थित थे।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password