भुवनेश्वर: 5दिसंबर:अशोक पाण्डेय
ओडिशा जनकल्यार्थ हेतु आयोजित पांच दिवसीय आध्यात्मिक कथा स्थानीय मंचेश्वर लाफेस्टा मण्डप में सायंकाल संपन्न हो गया। आयोजक सुरेश कुमार अग्रवाल परिवार ने मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल जी का आध्यात्मिक परिपाटी के तहत यादगार अभिवादन किया। राज्यपाल जी ने अपने संबोधन में ओडिशा, भुवनेश्वर के कल्याणार्थ आयोजित पांच दिवसीय आध्यात्मिक कथा को नव वर्ष 2023 के लिए एक शुभ संदेश बताया। मौके पर अनेक समाजसेवी, उद्योगपति तथा आध्यात्मिक पुरुष उपस्थित थे जिनमें महेंद्र कुमार गुप्ता, मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ, शिवकुमार अग्रवाल, मनसुख सेठिया, प्रकाश बेताला तथा सजन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
आयोजन का मुख्य आकर्षण राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल जी के पुत्र मनीष सिंगला का भजनगायन रहा।
अशोक पाण्डेय