Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

बारिश के बावजूद भी काटेनफैबः2022 में 17जुलाई को अच्छी खरीदारी हुई

विगत 02 जुलाई से भुवनेश्वर,यूनिट-3, प्रदर्शनी मैदान में काटेनफैबः2022 चल रहा है जो आगामी 03अगस्त,2022 तक चलेगा। बारिश के बावजूद भी प्रदर्शनी में 17जुलाई को अच्छी खरीदारी हुई।आज के फैशन के युग में भारतीय पारंपरिक ,सौंदर्य तथा हस्तनिर्मित वस्त्रों की इस प्रदर्शनी में कुल 22 राज्यों की 120 स्टाल लगे हैं जहां पर प्रतिदिन सुबहः10.30 बजे से लेकर सायंकालः9.00 बजे तक खरीदारों की अच्छी भीड नजर आती है।उत्तरप्रदेश की बनारसी साडियां,बिहार के भागलपुरी गमछा- चादर,लखनऊ की चिकनकारी,अलीगढ की एप्लिक –पैच वर्क,पंजाब के पटियाला का शलवार-शेरवानी,ओडिशा की सम्बलपुरी साडी तथा दक्षिण भारत की काजीवरम् साडियों के स्टाल पर काफी भीड आज देखने को मिली।प्रदर्शनी प्रभारी जावेद आलम ने बताया कि वे लगभग 09 वर्षों से यह प्रदर्शनी भुवनेश्वर में लगा रहे हैं जो आज के कौशल विकास के युग में हस्तनिर्मित कपडों के उद्योगों को बढावा देने में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है।

अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password