Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

बीजद महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष संपत्ति मोड़ा निःस्वार्थ सेवा की मिशाल बनी

भुवनेश्वरः15अगस्तःअशोक पाण्डेयः
आजादी के 75वें अमृत मबोत्सव के दिन बीजद महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष संपत्ति मोड़ा निःस्वार्थ सेवा की मिशाल बनी। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग छवि रखने वाली वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तथा बीजू जनता दल महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष संपत्ति मोड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सेवा एवं परोपकारिता के क्षेत्र में मिशाल कायम किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेकर मोड़ा ने तिरंगा झंडा फहराते हुए मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाया। विभिन्न अस्पतालों में जाकर मरीजों के बीच फल व मीठाइयां बांटी। सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश के द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर वीर सपूतों को नमन किया। अमूल्य जीवन फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर आयोजकों की सराहना करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। बीजद महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोड़ा ने कहा कि बीजद सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सदैव लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देते रहते हैं। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या फिर वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीजद नेता एवं कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर देकर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक काम किया है। अपने स्वास्थ्य समस्या को लेकर चिंतित रहने वाली महिलाओं की चिंता को दूर किया है। आज हमारे मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि सोच का नतीजा है कि प्रदेश की ख्याति ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में बढ़ रही है। खेल से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में आज प्रदेश नया कीर्तिमान कर रहा है। हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमेशा अपने प्रांत के लोगों की चिंता की हैं, उनके हर प्रकार की सुविधा का ध्यान रखा है, कोरोना महामारी में भी उन्होंने अपनी जनता, जिन्हें की वे अपना परिवार कहते हैं उनके लिए हर प्रकार की सुविधा अविलम्ब उपलब्ध करायी। बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना एवं महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा श्रीमान नवीन ने अपने आप में इकलौते एसे व्यक्ति हैं जिन्हें की हर सर्व साधारण की फिक्र है। मोड़ा ने कहा कि आज हमारा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज के दिन हम देश को आजादी दिलाने वाले अपने वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हैं। आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है। ऐसे में दिन की शुरूआत हमने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराते हुए किया। देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए उनकी अमर आत्मा की याद में 21 दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद रमादेवी शिशु विहार (मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग) बच्चों के स्कूल में उपस्थित रहकर तिरंगा झंडा फहरायाl इसके बाद कटक शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित झंडात्तोल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर देश की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password