भुवनेश्वरः28मईःअशोक पाण्डेयः
ओडिशा,भुवनेश्वर की मूल निवासी तथा संस्कृति संस्था की संस्थापिका रागासुधा विंजामुरी ने यह जानकारी दी है कि उनकी संस्था संस्कृति की ओर से हाल ही में विश्व संस्कृति दिवस पालन के अवसर पर ब्रिटिश हाऊस ऑफ लार्ड्स में 18 भारतीय भाषाई एकता समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में असमिया, बंगाली, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड, कश्मीरी, कोलकनी, मैथिली, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, सिंधी, तेलुगु और नेपाली भाषा की कविताओं का वाचन हुआ।ओडिया कवयित्री अनुश्री पटनायक की उडिया कवितावाचन उनमें से एक उत्कृष्ट प्रस्तुति रही। रागासुधा विंजामुरी ने यह भी बताया कि संस्कृति सेंटर फॉर कल्चर एक्सलेंस इन एसोसियेशन के साथ-साथ ऑल पार्टी पार्लियामेंट ग्रूप के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो यादगार रहा।गौरतलब है कि भारतीय सांस्कृति परिषद के सौजन्य से विदेशों में कार्यरत भारतीय दूतावासों में इसप्रकार के आयोजन समय-समय पर किये जाते हैं जिससे कि भारत की भाषाई एकता मजबूत हो और सभी भाषाओं को समान प्रोत्साहन मिले साथ ही साथ कवियों में अन्तर्राष्ट्रीय सोच और विचार विकसित हो सके।
अशोक पाण्डेय
ब्रिटिश हाऊस ऑफ लार्ड्स में ओडिया कवयित्री अनुश्री पटनायक की उत्कृष्ट उडिया कविता वाचन की रही गूंज
