Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रो.अच्युत सामंत, प्राणप्रतिष्ठाताःकीट-कीस तथा कंधमाल लोकसभा सांसद ने ग्रहण किया राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022

भुवनेश्वरः30नवंबरःअशोक पाण्डेयः
30नवंबर को नई दिल्ली में भारत की महामहिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रो.अच्युत सामंत,प्राणप्रतिष्ठाताःकीट-कीस तथा कंधमाल लोकसभा सांसद ने ग्रहण किया कीट राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022। अपनी प्रतिक्रिया में प्रो.अच्युत सामंतने भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति आभार जताया।भारत सरकार के युवाकल्याण मंत्रालय के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।साथ ही साथ ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति भी आभार जताया जिन्होंने समय-समय पर कीट-कीस खेल को प्रोत्साहित करते आ रहे हैं।।गौरतलब है कि पिछले लगभग 20 वर्षों से कीट डीम्ड विश्वविद्यालय,भुवनेश्वर उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सतत बढावा देते आ रहा है। कीट-कीस की ओर से अबतक लगभग 5000 राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी तैयार हो चुके हैं।कीट से ओलंपियन तथा अर्जुन एवार्डी दुती चांद,ओलंपियन तथा अर्जुन एवार्डी सीए.भवानी देवी,ओलंपियन शिवपाल सिंह,ओलंपियन तथा अर्जुन एवार्डी अमित रोहिदास आदि प्रमुख हैं।यही नहीं,कीट के पास सभी खेल संसाधन तथा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हैं जहां पर प्रतिदिन कोई न कोई खेल स्पर्धाएं चलती रहतीं हैं।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password