Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

भारत पर्यटन,भुवनेश्वर ने पहली बार मनाया अंतरराष्टीय महिला दिवस

08मार्च को भारत पर्यटन,भुवनेश्वर ने अपने स्थानीय कार्यालय में पहली बार  अंतरराष्टीय महिला दिवस मनाया।अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में समाजसेविका श्रीमती कविता गुप्ता तथा सम्मानित अतिथि के रुप में श्री एमआर पटनायक,पूर्व डीडाजी,पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार,श्री अशोक पाण्डेय,सम्पादक,आलोकपुरुष.इन तथा श्री गगन षाडंगी,चेयरमैन,आएटीओ आदि मंचासीन थे। स्वागत की औपचारिकता भारत पर्यटन,भुवनेश्वर की सहायक निदेशिका श्रीमती रश्मि सोनिया तिर्की ने निभाई। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में यह बताया कि पहली बार भारत पर्यटन,भुवनेश्वर आज अंतरराष्टीय महिला दिवस मना रहा है जिसमें आपसभी का हार्दिक स्वागत है।आज से हमलोग नारी का सम्मान करने का संकल्प लें। मुख्यअतिथि श्रीमती कविता गुप्ता ने बताया कि नारी समाज को आज परदे से ऊपर उठना होगा। उसे अपनी सामाजिक पहचान बनानी होगी। स्वावलंबी बनना होगा। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए यह बताया कि आज की महिलाओं को पूरी तरह से स्वावलंबी बनना होगा।  श्री एमआर पटनायक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लगभग 2000 में नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ हुईं जिससे आज का नारी समाज हरेक क्षेत्र में अव्वल आ रहा है। श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि देवी सरस्वती,देवी लक्ष्मी,देवी दुर्गा आदि नारी जाति की प्रेरणा है। ओडिशा की दुती चांद जैसी अनेक महिला खिलाडियों ने ओडिशा का गौरव बढाया है। आज के नारी समाज को उनसबसे बहुत कुछ सीखना होगा। भारत पर्यटन,भुवनेश्वर की ओर से एमएस शारदा घोष,प्राचार्य,आईएचएम,एमएस संघमित्रा जेना ,युवा उद्योगपति कोणार्क तथा श्रीमती अन्नपूर्णा,ओडिशा होमस्टे भुवनेश्वर की मालकिन को पर्यटन उद्योग में सराहनीय योगदानों के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत,नारी सम्मान एवं पर्यटन की दुनिया में नारी को प्रोत्साहित करने आदि योजनाओं को साकार करने के खयाल से यह आयोजन किया गया। अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password