भुवनेश्वर:19जुलाई: अशोक पाण्डेय
आज भगवान विष्णु मंदिर, शहीद नगर,भुवनेश्वर में जाने-माने समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल जी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवार्चन परिवार का 15वाँ विसर्जन पात्र का समर्पण किया। इस अवसर पर देवअर्चन ट्रस्ट के प्रमुख सज्जन शर्मा, चेयरमैन हितेश महापात्र, मैनेजिंग ट्रस्टी रमाशंकर रुंगटा, किशोर जेना, डी एन झा, मंदिर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष देवराज महापात्र मंदिर कमेटी के सचिव देवेंद्र विजय शर्मा मंदिर के पुजारी प्रमोद चंद्र दास व अन्य सदस्य गण उपस्थित थे। इस पात्र की स्थापना भगवान के श्रीअंग से उतरी हुई वस्तुओं का विधि विधान के साथ विर्सजन करने के लिए किया जा रहा है।
अशोक पाण्डेय
भुवनेश्वर देवार्चन परिवार का 15 वां विसर्जन पात्र समर्पण
