Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

भुवनेश्वर में चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिवस ‘खरना’ के साथ आयोजित

छठव्रतियों ने छठपरमेश्वरी को खरना प्रसाद विधिवत निवेदित कर अपने समस्त सगे संबंधियों और शुभ चिंतकों को खरना प्रसाद सेवन कराया

भुवनेश्वर,26 अक्टूबर, अशोक पाण्डेय
आस्था और विश्वास के चार दिवसीय छठ महापर्व का आज दूसरा दिवस रहा।आज शाम सबसे पहले छठव्रतियों ने अपने अपने घरों में छठ परमेश्वरी को नये गेहूं की रोटी,उसपर शुद्ध गाय का घी और स्वादिष्ट खीर का भोग निवेदित किया और छठ परमेश्वरी को प्रसन्न करने के लिए छठ के गीत गाये और अपने परिवार के समस्त सदस्यों के साथ साथ अपने समस्त बन्धु बांधवों को सेवन कराया। मिली जानकारी के अनुसार फुलवाटिका, विवेकानंद मार्ग, पोस्टल कालीन,यूनिट चार, सीआरपीएफ समूह केन्द्र, वीएसएस नगर,टंकपानी रोड तथा शहीदनगर आदि जगहों पर लोगों ने खरना प्रसाद सेवन किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password