भुवनेश्वरः04फरवरीःअशोक पाण्डेयः
तीन फरवरी को भुवनेश्वर तेरापंथ भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अहिंसा मर्यादा महोत्सव।समारोह के मुख्य अतिथि मुनि श्री जिनेश कुमार ने अपने संदेश में यह स्पष्ट किया कि पूरी दुनिया में इकलौता जैन ही है जहां पर जहां अहिंसा मर्यादा महोत्सव मनाया जाता है। अगर प्रत्येक धर्म के लोग अहिंसा को अपना लें तो फिर विश्व का कल्याण संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में सात फरवरी को मर्यादा महोत्सव: 1921 मनाया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि छोटे छोटे नियम का पालन यदि हम करते हैं तो हमारा जीवन सरल हो जाएगा। आत्मा के विकास के लिए सद्भावना, नैतिकता, नशामुक्ति परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें कोई भी कार्य सुनियोजित ढंग से ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर अंतिम तीर्थंकर हैं जिन्होंने अनेकांतवाद को अपनेने की बात कही है। जैन मुनि ने कहा कि जैन साधु संत साल में 8 महीने तक भ्रमण करते हैं और आत्मशुद्धि के साथ समाज सुधार का संदेश देते हैं।जैन मुनिश्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मर्यादा महोत्सव भुवनेश्वर में सात फरवरी को आयोजित होगा। आचार्य श्री महाश्रमणजी के शिष्य मुनिश्री जिनेश कुमारजी मुनि परमांनन्दजी तथा मुनि कुणाल कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन भुवनेश्वर में मर्यादा महोत्सव का आयोजन प्रात: नौ बजे से होगा। मुनिश्री ने कहा कि जैन धर्मसंघ के युगप्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी इस समय अहिंसा यात्रा के क्रम में राजस्थान में हैं। 2018 में दिल्ली के लालकिले से उन्होंने अहिंसा यात्रा का शुभारंभ किया था। उत्तर प्रदेश, नेपाल, भूटान, असम, बंगाल, बिहार, ओडिशा, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल तथा कर्णाटक, मध्यप्रदेश होते हुए अभी यह पदयात्रा राजस्थान में चल रही हैं। 2022 में अहिंसा यात्रा का समापन समारोह दिल्ली में आयोजित होगा। मुनिश्री के पदयात्रा का उद्देश्य समाज के जन-जन तक अहिंसा, सद्भावना, नशा मुक्ति का संदेश देना है। आप तेरापंथ के 11वें आचार्य हैं। तेरापंथ धर्मसंघ ने अभी एक आचार्य के अनुशासान में लगभग 750 साधु-साध्वियों का समूह है। अभी साध्वी प्रमुख असाधारण साध्वी शासनमाता कनकप्रभा जी हैं। सभी आचार्य के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं। आचार्य श्री महाश्रमणजी का 2022 का चतुर्मास छापर (राजस्थान) में है। 5,6 एवं 7 फरवरी को बिदासर (राजस्थान) में तेरापंथ धर्मसंघ का कुम्भ मर्यादा महोत्सव का मुख्य आयोजन आचार्य श्री के सानिध्य में होगा। इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर मर्यादा महोत्सव भुवनेश्वर में सात फरवरी को आयोजित हो रहा है। अध्यक्ष बच्छराज बेताला, वरिष्ठ सदस्य प्रकाश बेताला, मनसुख सेठिया जैसे अनेक जैन धर्मावलंबियों प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया।अवसर पर सद्भावना और सरल-सादगीपूर्ण जीवन कैसे जिया जाये पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण हुआ। मौके पर महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष मुन्नी बेताला, वर्तमान अध्यक्ष मधु गिड़िया, वर्तमान मंत्री रश्मि बेताला तथा युवक परिषद के अध्यक्ष विवेक बेताला, सभा मंत्री पारस सुराणा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अशोक पाण्डेय
भुवनेश्वर में मनाया गया अहिंसा मर्यादा महोत्सव
