भुवनेश्वर, 26 नवंबर: जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, महान् शिक्षाविद् और कीट और कीस के संस्थापक प्रो . अच्युत सामंत को यूपीइएस विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई। यह उपाधि 26 नवंबर 2024 को यूपीइएस विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड के 22वें दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई। यह मानद डॉक्टरेट की डिग्री प्रो अच्युत सामंत को अबतक मिली 61वीं मानद डॉक्टरेट की डिग्री है। यह सम्मान शिक्षा के माध्यम से समाज में प्रो. सामंत के महत्त्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। विश्वविद्यालय ने सम्मान प्रदान करते हुए इन क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदानों को याद किया। अपनी 61वीं मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करते हुए प्रो. सामंत ने कहा कि पिछले 33 वर्षों से वे समाज के कल्याण के लिए अथक और नि: स्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहा हैं। यह 61वीं मानद डॉक्टरेट की डिग्री उन्हें हमेशा याद रहेगी।समारोह के दौरान ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड करण बिलिमोरिया को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। प्रो. सामंत को समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा कई मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
महान् शिक्षाविद् प्रो. अच्युत सामंत 61वें मानद डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित
