Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

महान शिक्षाविद प्रोफेसर अच्युत सामंत द्वारा उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय के 2022 के नये कलेण्डर का हुआ लोकार्पण

भुवनेश्वरः16दिसंबरःअशोक पाण्डेयः
16दिसंबर को संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत भुवनेश्वर स्थित कीट-कीस दो डीम्ड विश्वविद्यालयों के प्राणप्रतिष्ठाता, कंधमाल लोकसभा सांसद तथा महान शिक्षाविद प्रोफेसर अच्युत सामंत द्वारा उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय के 2022 के नये कलेण्डर का लोकार्पण हुआ। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष पुस्तकालय की ओर से ओडिशा प्रदेश के इष्टदेव, गृहदेव, ग्राम्यदेव, उत्कल प्रांतदेव तथा पूरे विश्व के नाथ श्री श्री जगन्नाथ भगवान का ही कलेण्डर प्रकाशित होता है। लोकार्पण के अवसर पर उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय की ओर से संगठन सचिव श्री अशोक पाण्डेय उपस्थित थे। उत्कल-अनुज हिन्दी पुस्तकालय, 29, सत्यनगर, भुवनेश्वर के गत वर्षः2021 के भी नये कलेण्डर का लोकार्पण भी हिन्दीप्रेमी प्रोफेसर अच्युत सामंत ने ही किया था। अपने संदेश में प्रोफेसर अच्युत सामंत ने पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक श्री सुभाष भुरा को हार्दिक बधाई देते हुए जगन्नाथजी से जुडे कलेण्डर को आध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार का सबसे बडा संदेशवाहक बताया जो ओडियाजाति तथा संस्कृति के प्राण हैं। पुस्तकालय की ओर से प्रोफेसर अच्युत सामंत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री अशोक पाण्डेय ने प्रोफेसर सामंत को यह जानकारी दी कि यह पुस्तकालय 2013 से ही कार्यरत है जो प्रतिमाह 15 दिनों के अन्तराल में ओडिया-हिन्दी स्वरचित काव्यपाठ का आयोजन करते आ रहा है। पुस्तकालय समय-समय पर मुख्य संरक्षक के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय कविसम्मेलन का भी आयोजन करता है । पुस्तकालय की वार्षिक स्मारिका भी प्रकाशित होती है। पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक श्री सुभाष भुरा ने पुस्तकालय को पाठकों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखकर पुस्तकालय को पूरी तरह से वातानुकूलित तथा कम्प्यूरयुक्त बनाया है जिसका लाभ भुवनेश्वर स्थित सभी विश्वविद्यालयों के हिन्दी में पीजी करनेवाले छात्र-छात्राएं निःशुल्क उठा सकते हैं।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password