


भुवनेश्वरःपहली अगस्तःअशोक पाण्डेयः
पहली अगस्त को दिन के 11.00बजे स्थानीय भुवनेश्वर क्लब,यूनिट-6 में मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में तथा समिति की सभी महिला सदस्यों के सहयोग से दो दिवसीय सावन मेलासह फेस्टा उद्घाटितहो गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ मिनती बेहरा,चेयरपरशन ओडिशा महिला आयोग तथा सम्मानित अतिथि प्रीति अग्रवाल,सीएचडब्लूएन चेयरपरशन थे जिन्होंने मेले में आकर ईशपूजन किया,सभी स्टालों का अवलोकन किया तथा आयोजन को घरेलू उद्योग को बढावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।गौरतलब है कि आयोजित सावन मेले में दिल्ली,कोलकाता समेत स्थानीय कुल 44 स्टॉल लगे हैं जिसपर अत्याधिनिक ड्रेस, ज्वेलरी, साड़ियां, राखी ,होम डेकोर, माउथ फ्रेशनरआदि उपलब्ध हैं। नीलम अग्रवाल ने बताया कि मामस,भुवनेश्वर पिछले लगभग 22वर्षों से यह सावन मेला आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है मेला आज सायंकाल 9.00 बजे तक चलेगा जबकि दो अगस्त को यह मेला 11.00 बजे दिन से खुलेगा और सायंकाल 9.00 बजे तक चलेगा।
अशोक पाण्डेय










