अवसर पर याद कीं गईं ओड़िशा की अमर नारियां मालती देवी,रमा देवी,कुंतला कुमारी साबत और सरला देवी
भुवनेश्वरः8 मार्चःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय तेरापंथ भवन में 8मार्च को दिन के 10.30बजे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की भुवनेश्वर शाखा की मेजबानी में ओड़िशा प्रांतीय द्वितीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ गणेश पूजन और वंदन से हुआ। संग अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी यादगार तरीके से मनाया गया। अवसर पर याद कीं गईं ओड़िशा के सामाजिक,आर्थिक और स्वतंत्रता आंदोलन आदि में अहम् भूमिका निभानेवाली ओड़िशा की अमर नारियां मालती देवी,रमा देवी,कुंतला कुमारी साबत और सरला देवी आदि। स्वागतभाषण दिया मामस,भुवनेश्वर शाखा की अध्यक्षा जूही अग्रवाल। प्रांतीय अध्यक्षा बबिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में प्रांत की सभी सहयोगी महिलाओं के प्रति आभार जताया और मामस ओड़िशा प्रांतीय स्मारिका का भी विमोचन किया।मंतस्थ रहीं प्रांतीय सचिव पिंकी मोदी आदि। नारी सशक्तिकरण पर आधारित एक लघुनाटिका का भी मंचन हुआ।अंत में सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली।
अशोक पाण्डेय