भुवनेश्वर 22 अगस्त अशोक पाण्डेय आज स्थानीय श्री श्याम मंदिर झारपाड़ा में अपराहन 4:00 बजे से लेकर सायंकाल 7:30 बजे तक मारवाड़ी महिला समिति भुनेश्वर ने नंदोत्सव मनाया। समिति की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह नंदोत्सव कार्यक्रम काफी आनंददायक था। लगभग 200 मारवाड़ी महिलाओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। वे अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल श्री कृष्ण को झूले में बिठा कर अलग-अलग आकर्षक परिधानों से उन्हें सजा कर लाईं थीं और एक साथ मिलकर सुमधुर गायन और नर्तन के साथ नंदोत्सव मनायीं। सबसे अच्छा यह देखकर लगा कि नंदोत्सव ठीक उसी तरह से सभी के लिए आनंददायक रहा जैसे नंद बाबा के घर में भगवान श्री कृष्ण के आगमन पर हुआ था। बालक श्रीकृष्ण को झूले में झूलाते हुए इस आयोजन में वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कीं।आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति भुनेश्वर की सभी महिला सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा
अशोक पाण्डेय
मामस, भुवनेश्वर ने मनाया नंदोत्सव
