Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाड़ी महिला समिति, भुवनेश्वर ने भी कोलकाता निर्भया हत्या काण्ड के खिलाफ राजभवन के सामने निकाली रैली

भुवनेश्वर,20 अगस्त, अशोक पाण्डेय:
हाल ही में कोलकाता के आर जी अस्पताल में जो विभत्स हत्याकांड हुई उसके खिलाफ मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर ने भी आज भुवनेश्वर राजभवन के सामने विरोध रैली निकाली। रैली के बाद मामस, भुवनेश्वर की निवर्तमान अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि यह केवल एक डॉक्टर मौमिता देवनाथ की कहानी नहीं है अपितु ऐसी हजारों ,करोड़ों लड़कियों की कहानी है, जो आज ऐसे दरिंदों के हवस का शिकार हो रहीं हैं। हम सरकार से, समाज से यह सवाल उठाते हैं कि इन सबको किस तरीके से बंद किया जाएगा। भारत से निर्भया हत्या काण्ड जैसी घटनाएं कब बंद होंगी? इसके लिए हम सरकार से निवेदन करते हैं कि महिलाओं को शारीरिक स्तर आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण का क्लास शुरू किया जाए ताकि महिलाएं शारीरिक रूप से सबल और सक्षम बन सके एवं पुरुषों को इस तरीके की शिक्षा दी जाए, ताकि वह समझ पाएं कि महिलाएं क्या है हमारी भी मां ,बहन हैं । एक तरफ हम कहते हैं हम नारी पूजते हैं दूसरी तरफ नारी का यह हाल है भारत में।हमें पुरुषों को समझाना होगा, सीखाना होगा तो चलिए हमारे साथ आगे बढ़िए। बचपन से ही हमें लड़के और लड़कियों को यह सिखाना होगा कि हमें एक दूसरे का सम्मान करना है ना कि ईर्ष्या या नफरत। हमने इन सब विषयों को लेकर आज शाम भुवनेश्वर कैपिटल हॉस्पिटल में धरना दिया एवं रैली निकाली इस रैली में हमारे साथ कई डॉक्टर भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ विप्र फाउंडेशन से भी बहने उपस्थित हैं । नीलम अग्रवाल के अनुसार कुल 50 बहनों ने रैली में हिस्सा लिया। साथ ही साथ कैपिटल हॉस्पिटल के भी कई डॉक्टरों ने रैली में हिस्सा लिया। मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर शाखा की ओर से आयोजित रैली सफल रही। मामस भुवनेश्वर की अध्यक्ष जूही अग्रवाल के अनुसार मेमोरेंडम राज्यपाल श्री रघुवर दास को सौंपी जाएगी।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password