




भुवनेश्वर: 31जुलाई:अशोक पाण्डेय:
31जुलाई को सायंकाल स्थानीय लाफेस्टा मण्डप,मंचेश्वर में मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर ने पहली बार सावन तीज का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के मान्यवर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने योगदान दिया। अपने अभिभाषण में उन्होंने एक तरफ जहां मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर के युवा अध्यक्ष साकेत अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अबतक आयोजित सेवा के समस्त सेवा कार्यों की सराहना की वहीं उन्होंने सावन और तीज के महत्त्व को भी स्पष्ट किया। समारोह के सम्मानित अतिथि के रूप में नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच ओडिशा प्रांत तथा संजय लाठ, अध्यक्ष मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर ने योगदान दिया। स्वागत भाषण साकेत अग्रवाल ने दिया। आयोजन का आकर्षण कठपुतली डांस, राजस्थानी गीत -नृत्य, झूला और मंच के सदस्यों (महिला -पुरुष)द्वारा गायन-नृत्य आदि की प्रस्तुति थी। आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मण महिपाल, सुभाष, भुरा,चेतन टेकरीवाल, सुरेश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल,प्रकाश बेताला, अक्षय खण्डेलवाल, जितेन्द्र मोहन गुप्ता,गजानन शर्मा और मुकेश गोयनका आदि थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष साकेत अग्रवाल, सचिव विकास चचान और संयोजिका कीर्तिका मोदी समेत शाखा के सभी पदाधिकारियों तथा सहयोगियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
अशोक पाण्डेय









