Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर द्वारा बीजेपी ओड़िशा प्रांतीय उपाध्यक्ष सुदर्शन गोयल,बीजेपी ओड़िशा प्रांतीय कोषाष्यक्ष अजय अग्रवाल तथा तेरापंथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुख लाल सेठिया का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

भुवनेश्वरः8नवंबरःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय मारवाड़ भवन में 8 नवंबर को सायंकाल मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर द्वारा बीजेपी ओड़िशा प्रांतीय उपाध्यक्ष सुदर्शन गोयल,बीजेपी ओड़िशा प्रांतीय कोषाष्यक्ष अजय अग्रवाल तथा तेरापंथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुख लाल सेठिया का भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ। आयोजन समिति के चेयरमैन तथा सोसायटी के उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने तीनों विशिष्ट मेहमानों का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनका सबसे पहले अभिवादन अपने अभिभाषण में किया। साथ ही साथ मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्गों ने तीनों को अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ तथा स्मृतिचिह्न प्रदान कर उनका शानदार सम्मान किया। अवसर पर स्थानीय मारवाड़ी समाज के सभी घटक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी तीनों विशिष्ट मेहमानों का स्वागत अपने-अपने ढंग से किया वहीं ओड़िशा उत्कल चौंबर्स ऑफ कॉमर्सं के अध्यक्ष प्रबोध महंती भी अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंच पर तीनों विभूतियों को सम्मानित किया। तीनों विशिष्ट मेहमानों ने अपने-अपने संबोधन में सोसायटी के प्रति आभार जताते हुए अपने आपको बीजेपी का कर्मठ और जिम्मेवार कार्यकर्ता बताया और सोसायटी के प्रति आभार जताया। सोसायटी के अध्यक्ष संजय लाठ ने अपने संबोधन में तीनों विभूतियों को मारवाड़ी समाज का गौरव बताया जबकि आभार व्यक्त करते हुए सोसायटी के महासचिव जितेन्द्र मोहन गुप्ता ने बताया कि वे स्थानीय मारवाड़ी समाज के सभी घटक संगठनों के साथ-साथ मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर की ओर से विशेष रुप से आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अल्पाहार लिया। आयोजित नागरिक अभिनंदन सचमुच यादगार रहा।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password