





भुवनेश्वरःदो मार्चःअशोक पाण्डेयः
मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के होली आयोजन के क्रम में पहली मार्च की रात में होलिकादहन हेतु निम्न अलग-अलग पांच मोहल्लों-पुराना स्टेशन बाजार,यूनिट-3,राममंदिर,नयापल्ली,नीलाद्रि विहार तथा वी एस एस नगर में डंडारोपण पौराणिक व धार्मिक कार्य विधिवत संपन्न हो गया। नयापली,आईआरसी विलेज,दुर्गा मण्डप में उद्योगपति श्री सुरेन्द्र डालमिया द्वारा,यूनिट-3,राममंदिर के प्रवेशद्वार के सामने राममंदिर के मुख्य पुजारी पण्डित महारुद्र झा द्वारा,नीलाद्रिविहार,राधामाधव मंदिर,बुद्ध पार्क के समीप श्री राजेश केजरीवाल द्वारा,वीएसएस नगर नीलकण्ठेश्वर मंदिर के समीप चन्द्रेश्वर अग्रवाल द्वारा तथा पुराना स्टेशन बाजार दुर्गा मण्डप में श्री विजय गुप्ता द्वारा।गौरतलब है कि होलिका दहन में डंडा प्रहलाद का प्रतीक होता है जिनका विधिवत पूजन हमारे नकारात्मक ऊर्जा से संबंधित आठ दोषों–क्रोध,अहंकार,ईर्ष्या,अज्ञानता,नकारात्म विचार, लोभ, अशुभता और गलत आचर से मुक्ति दिलाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मार्च की रात के डेढ़ बजे होलिकादहन कार्यक्रम होगा।
मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने यह जानकारी दी कि भुवनेश्वर में सोसायटी की ओर से स्थानीय जयदेवविहार जनता मैदान में चार मार्च को सुबह में रंग-गुलाल के साथ ढप का कार्यक्रम होगा वहीं शाम पांच बजे से विराट होली बंधु मिलन कार्यक्रम होगा।होली आयोजन कमेटी के चेयरमैन चेतन टेकरीवाल ने मारवाड़ी सोसायटी के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों,सभी घटक संगठनों से पदाधिकारियों तथा सदस्यों से पूर्ण सहयोग करने का निवेदन किया है। चेतन टेकरीवाल ने यह भी निवेदन किया है कि अवसर पर मशहूर राजस्थानी गायिका मरु कोकिला सीमा मिश्रा के ग्रुप को आमंत्रित किया गया जो होली से संबंधित अतिमोहक गीत-नृत्य प्रस्तुत करेगा जिसका लुफ्त उठाने के लिए तथा होली बंधुमिलन प्रीतिभोज के लिए सोसायटी से जुड़े सभी फुड कूपनधारी सादर आमंत्रित हैं।
-अशोक पाण्डेय








