आज के बच्चों को भारत और भारतीयता तथा सनातनी संस्कार और संस्कृति को अपनाने की शिक्षा चाहिए-संजय लाठ,अध्यक्ष
भुवनेश्वर,15 अगस्त,अशोक पाण्डेयः
15 अगस्त को स्थानीय मारवाड़ भवन में सुबह 9.00 बजे मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर ने भी आजाद भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। बतौर मुख्य अतिथि सोसायटी के अध्यक्षय संजय लाठ ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया तथा अपने संबोधन में यह बताया कि भारत ऋषि-मुनियों का देश रहा है जहां पर सनातनी जीवन मूल्यों तथा अच्छे संस्कारों की शिक्षा बच्चों को दी जाती रही है। आज भी हमारे बच्चों को भारत और भारतीयता तथा सनातनी संस्कार और संस्कृति को अपनाने की शिक्षा देने की जरुरत है। संजय लाठ ने यह भी बताया कि भारत को विकसित बनाने में स्वदेसी आंदोलन को बढ़ावा देने की जरुरत है। उन्होंने भारत सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान को बहुत आवश्यक बताया। उन्होंने अधिक से अधिक स्वनिर्मित वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता भी बताई।कार्यक्रम के अंत में सभी ने अल्पाहार लिया।
अशोक पाण्डेय