Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाडी सोसायटी,भुवनेश्वर ने मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस अध्यक्ष,संजय लाठ ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

भुवनेश्वरः16अगस्तःअशोक पाण्डेयः
आजादी के अमृत महोत्सव पर मारवाडी सोसायटी,भुवनेश्वर ने अपने मारवाड भवन प्रांगण में भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस पूरी देशभक्ति के साथ मनाया। पूरा मारवाड भवन अन्दर-बाहर से तिरंगों से सजा हुआ था। ठीक 9.00 बजे सुबह सोसायटी के अध्यक्ष,संजय लाठ ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया तथा मारवाडी सोसायटी,भुवनेश्वर के सभी घटक संगठनों के आगत सदस्यों को अपनी ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाइयां दीं।उन्होंने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे- जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान और जय अनुसंधान।- का नारा बुलंद करते हुए बताया कि वे एक स्वतंत्रतासेनानी परिवार से आते हैं जिनके दादाजी स्व.प्रह्लाद राय लाठ ओडिशा के प्रथम स्वतंत्रतासेनानी रहे हैं जिन्होंने गांधीजी के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम में कूदे और आजीवन तन,मन और धन से देश की सेवा की।हमारे स्वतंत्रतासेनानी की विरासत है भारत की आजादी। आइए,हमसब मिलकर आत्मनिर्भर भारत बनायें जिसमें महिलाओं को पूर्ण आजादी मिले।अवसर पर मुराली लाल लढानिया ने हमारा राजस्थान देशभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों को मिठाइयां दी गईं।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password