Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला विप्र फाउण्डेशन का एक प्रतिनिधि मण्डल

महामहिम की ससुराल पहाडपुर के विकास सहित ओडिशा के महेन्द्रगिरि पर फाउण्डेशन की ओर से परशुराम विश्रामालय बनाने आदि की दी महामहिम को जानकारी

भुवनेश्वरः17 सितंबरःअशोक पाण्डेयः
हाल ही में अखिल भारतीय विप्र फाउण्डेशन का एक प्रतिनिधि मण्डल नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन जाकर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अपने विप्र फाउण्डेशन के अनेकानेक सेवा प्रकल्पों आदि की जानकारी दी। गौरतलब है कि विप्र फाउण्डेशन की ओर से भगवान परशुराम की भारत की सबसे बडी और दिव्य मूर्ति के निर्माण का कार्य अरुणाचल प्रदेश में युद्धस्तर पर चल रहा है।वहीं राजस्थान,जयपुर में सेंटर फॉर एक्सलेंस एण्ड रिसर्च श्री परशुराम ज्ञानपीठ का भी निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।इसीप्रकार विप्र फाउण्डेशन पूरे भारत में अनेकानेक सेवा प्रकल्प चला रहा है। प्रतिनिधि मण्डल के विप्र फाउण्डेशन के संरक्षक ओडिशा के जगदीश मिश्र ने यह जानकारी दी कि विप्र फाउण्डेशन महामहिम राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के पैतृक गांव ऊपरबेडा तथा उनकी ससुराल पहाडपुर के सर्वांगीण विकास आदि की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली है जिसमें उनकी ससुराल में तैयार चावल आदि की खरीदारी तथा विक्री आदि का काम भी विप्र फाउण्डेशन संभाल रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ओडिशा का महेन्द्र गिरि पर्वत एक ऐसा पर्वत है जहां पर भगवान परशुराम ने कभी तपस्या की थी उस तपोस्थली को विप्र फाउण्डेशन विकसित कर रहा है। महेन्द्र गिरि के भगवान परशुराम की छोटी मूर्ति को हटाकर वहां पर बडी मूर्ति लगाने तथा उस सुरम्य प्राकृतिक परिवेश में एक परशुराम विश्रामालय निर्माण का कार्य आदि भी फाउण्डेशन कर रहा है। महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिनिधिमण्डल को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में डॉ सुनिल शर्मा,महेश शर्मा,गजानंद शर्मा,कमल शर्मा आदि शामिल थे।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password